लिव इन में रहते हुए बनाए शारीरिक संबंध, 3 बार करवाया गर्भपात, शादी करवाने से किया इंकार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 16 Feb, 2020 10:10 AM

in physical relationship refused to get married after 4 years

पुलिस ने किया दुष्कर्म का मामला दर्ज

लुधियाना(राम): पिछले करीब 4 वर्ष से लिव इन रिलेशन में रह रहे एक व्यक्ति द्वारा बार-बार महिला दोस्त का गर्भपात करवाने के बाद शादी करवाने से इंकार करने पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है जिस पर थाना जमालपुर की पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी व दुष्कर्म के आरोपों तहत मामला दर्ज किया है। 

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह पिछले करीब 4 वर्ष से मोहित शर्मा पुत्र देव राज शर्मा निवासी समाना भाऊ, करनाल (हरियाणा) के साथ जप्पन कालोनी जमालपुर में लिव इन रिलेशन में रह रही थी जिसका पूरे मोहल्ले के लोगों को पता था। लिव इन रिलेशन में रहते हुए वह करीब 3 बार गर्भवती हुई थी, मगर मोहित ने उसको यह कहते हुए उसका गर्भपात करवा दिया कि अभी उसको बच्चा नहीं चाहिए व पहले हम शादी करवाएंगे। जब उसने मोहित को शादी करवाने के लिए बार-बार कहा तो वह शादी करवाने से मुकर गया जिसने उसको धोखा देते हुए लगातार 4 वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण किया। थाना पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर मोहित शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!