Edited By swetha,Updated: 24 Apr, 2020 12:39 PM
फतेहगढ़ साहिब में कोरोनाा पॉजिटिव पाई गई औरंगाबाद, महाराष्ट्र से आई महिला को ठीक होने उपरांत ज्ञान सागर, अस्पताल, बनूड़ से छुट्टी मिल गई है।
फतेहगढ़ साहिब:फतेहगढ़ साहिब में कोरोनाा पॉजिटिव पाई गई औरंगाबाद, महाराष्ट्र से आई महिला को ठीक होने उपरांत ज्ञान सागर, अस्पताल, बनूड़ से छुट्टी मिल गई है। उसके साथ ही आई एक अन्य महिला भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसे भी अस्पताल से गत दिवस छुट्टी मिल गई थी। इस तरह जिला फतेहगढ़ साहिब में अब कोई भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं है।
सिवल सर्जन डा. ऐन्न. के. अग्रवाल ने बताया कि इन दोनों महिलाओं में से एक की सैंपलों की रिपोर्ट गत दिवस नैगेटिव आई थी। दूसरी महिला की रिपोर्ट देर रात नेगेटिव आने पर उसे अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया गया । परन्तु अभी यह दोनों महिला आइसोलेशन में रहेंगी।सिवल सर्जन ने बताया कि यह दोनों महिलाओं के ठीक होने से अब जिले के अंदर कोई भी एक्टिव केस नहीं रहा।