Edited By Vaneet,Updated: 20 May, 2019 09:36 PM
यहां के एक प्रसिद्ध डाक्टर का बेटा डा. अपनी तीसरी पत्नी का नाक खा गया। वीभत्सव ढंग से पत्नी को दांतों से का...
बठिंडा(विजय): यहां के एक प्रसिद्ध डाक्टर का बेटा डा. अपनी तीसरी पत्नी का नाक खा गया। वीभत्सव ढंग से पत्नी को दांतों से काटने के बाद फरार हो गया जबकि उसकी जख्मी पत्नी शीतल को सिविल अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया। सिविल अस्पताल में उपचारधीन डा. अमनदीप मित्तल की पत्नी ने पुलिस के पास बयान दर्ज करवाया है कि डा. अमनदीप की वह तीसरी पत्नी है, जब उसकी भी यह दूसरी शादी है। वह पेशे से अध्यापिका है और एक प्राइवेट स्कूल में नौकरी करती है। डा. अमनदीप नशेड़ी है जिसे रोकने के लिए वह हमेशा से ही यत्नशील रही है। जिसके बदले डाक्टर उसकी अक्सर मारपीट कर देता था।
पीड़ित ने बताया कि आज उनकी फिर लड़ाई हुई, जिस दौरान उक्त ने उसके शरीर पर कई जगह पर दांतो से काटा। डाक्टर उसका नाक ही खा गया। उसको अपनी मौत नजर आ रही थी जब डाक्टर के मुंह में उसने अपना नाक देखा। वह उसे चाकू मारकर मार देना चाहता था लेकिन वह बच गई। पीड़ित ने बताया कि डाक्टर उसे जख्मी हालत में लेकर आया व थाना सिविल लाईन निकट फैंक गया। जहां पुलिस कर्मियों ने ही उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना सिविल लाईन ने प्रभारी ने बताया कि आरोपी डाक्टर फरार है। पीड़ित के बयानों के आधार पर उक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उक्त को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।