2019 में राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बननी यकीनी: अमरेन्द्र

Edited By Sonia Goswami,Updated: 30 Apr, 2018 10:20 AM

in 2019 the congress led by rahul gandhi amarinder singh

दिल्ली में आज जनाक्रोष रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि 2019 में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में कांग्रेस सरकार बननी यकीनी है तथा कांग्रेस सरकार बनने से ही देश में व्यापार व उद्योग के क्षेत्र में...

जालन्धर/ नई दिल्ली  (धवन): दिल्ली में आज जनाक्रोष रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि 2019 में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में कांग्रेस सरकार बननी यकीनी है तथा कांग्रेस सरकार बनने से ही देश में व्यापार व उद्योग के क्षेत्र में नया दौर शुरू होगा। कैप्टन ने राहुल गांधी के साथ देश के सियासी हालात को लेकर चर्चा भी की। मंच पर पहुंचते ही राहुल गांधी ने कैप्टन को गले लगाया तथा पंजाब व उनके परिवार के बारे में हालचाल पूछा। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने राहुल गांधी को 2019 के लिए पंजाब की तरफ से शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह ने जनाक्रोष रैली को सफल करार दिया।  

PunjabKesari


मोदी सरकार के खिलाफ जनता का गुस्सा खुल कर फूटने लगा : जाखड़
जनाक्रोष रैली में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जनता का गुस्सा खुलकर फूटने लगा है। अब जनता स्वयं कांग्रेस की रैलियों में शिरकत कर रही है।  जाखड़ के साथ रैली में कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिन्द्र सिंह बाजवा, जेल मंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा, कैबिनेट मंत्री सुखविंद्र सिंह सरकारिया, खाद्य आपूॢत मंत्री भारत भूषण आशु, कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री के सियासी सलाहकार कैप्टन संदीप संधू, विधायक हरमिन्द्र सिंह गिल, अग्रिहोत्री सहित अनेकों विधायकों ने भाग लिया।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!