इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट की जायदादों की नीलामी को लेकर सिद्धू ने हटाई पाबंदी

Edited By swetha,Updated: 10 Oct, 2018 08:50 AM

improvement trust jalandhar

सरकारी जायदादों को नीलाम करने पर लगाई पाबंदी को निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा हटा दिया गया है। इसके चलते इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। ट्रस्ट में फैले भ्रष्टाचार व करोड़ों रुपए के घोटाले के चलते सिद्धू द्वारा...

जालंधर(पुनीत): सरकारी जायदादों को नीलाम करने पर लगाई पाबंदी को निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा हटा दिया गया है। इसके चलते इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
ट्रस्ट में फैले भ्रष्टाचार व करोड़ों रुपए के घोटाले के चलते सिद्धू द्वारा सरकारी जमीनों की नीलामी पर रोक लगाई गई थी। इससे ट्रस्ट द्वारा जायदादें नीलाम करने के प्लान पर पानी फिर गया था। इस संबंध में ट्रस्ट ने कई बार निकाय विभाग को पत्र लिखकर जायदादें नीलाम करने की छूट मांगी थी। 

अब छूट मिलने के बाद ट्रस्ट द्वारा 700 करोड़ रुपए की जायदादें नीलाम की जाएंगी। इस नीलामी से ट्रस्ट को कई उम्मीदें हैं क्योंकि ट्रस्ट मौजूदा समय में आर्थिक तंगी में चल रहा है। ट्रस्ट द्वारा 225 करोड़ रुपए की देनदारी का भुगतान किया जाना है। इस कारण ट्रस्ट द्वारा अपनी संपत्ति को नीलाम करना उसकी जरूरत बन चुकी है। ट्रस्ट ने जहां एक तरफ 112 करोड़ रुपए का पी.एन.बी. का लोन अदा करना है, वहीं ट्रस्ट ने 101 करोड़ रुपए इन्हांसमैंट की राशि किसानों को अदा करनी है। इस संबंध में अब ट्रस्ट को नीलामी करवाने की जो छूट मिली है, उसे लेकर ट्रस्ट अधिकारियों द्वारा नीलामी करवाने की तैयारी शुरू की गई है। लोकल बॉडी विभाग के डायरैक्टर करनेश शर्मा ने नीलामी करवाने संबंधित मिली इजाजत के बारे में कहा कि ट्रस्ट अब अपनी सम्पत्ति को नीलाम करवा सकता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में ट्रस्टों व निगमों को पत्र जारी कर दिया गया है। 

लेडी सिंघम छुट्टी पर, ट्रस्ट हुआ विरान
लेडी सिंघम सुरिन्द्र कुमारी अपने पारिवारिक कारणों के चलते मंगलवार को छुट्टी पर थी और ट्रस्ट आफिस विरान था। इस दौरान ट्रस्ट के कई कर्मचारी छुट्टी पर थे जिनमें जूनियर असिस्टैंट अमरजीत सिंह, नरिन्द्र कौर, अनूज राय शामिल हैं। ई.ओ. सुरिन्द्र कुमारी द्वारा ट्रस्ट कर्मचारियों द्वारा कामकाज को लेकर पूरी सख्ती की जा चुकी है, जिसके चलते ट्रस्ट के कई कर्मचारियों के पसीने छूटे हुए हैं। वहीं कई कर्मचारी अब लाइन पर भी आ चुके हैं और कामकाज के प्रति उनका रवैया सकारात्मक हो चुका है।

गोल्डन प्रापर्टी के बारे में छूट मांगेगा ट्रस्ट 
ट्रस्ट द्वारा जो जायदादें नीलाम की जानी हैं, उसमें 300 करोड़ की गोल्डन प्रापर्टी भी शामिल है। रेलवे स्टेशन के सैकेंड एंट्री गेट के पास स्थित ट्रस्ट की उक्त 2.75 एकड़ प्रापर्टी को लेकर ट्रस्ट ने सरकार के पास एक फाइल भिजवाई है, इसमें ट्रस्ट द्वारा उक्त प्रापर्टी को नीलाम करवाने की भी इजाजत मांगी गई है। ट्रस्ट इस प्रापर्टी को मार्कीट ट्रेंड के हिसाब से बेचने वाला है जिसके चलते ट्रस्ट द्वारा ओपन नोटिस निकालने की तैयारी की जा रही है। ट्रस्ट ने इस प्रापर्टी को नीलाम करने के लिए भी छूट मांगी है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!