फिर से शुरू हुआ 'अफगानी सेब' का आयात

Edited By Tania pathak,Updated: 08 Feb, 2021 10:06 AM

importation of  afghani apple  resumed

केन्द्र सरकार ने बजट में सेब पर 38 प्रतिशत सैस लगाने के मामले में अफगानिस्तान से आयातित सेब पर लगने वाले सैस को माफ कर दिया है...

अमृतसर (नीरज): केन्द्र सरकार ने बजट में सेब पर 38 प्रतिशत सैस लगाने के मामले में अफगानिस्तान से आयातित सेब पर लगने वाले सैस को माफ कर दिया है, जिससे एक बार फिर से आई.सी.पी. अटारी बार्डर पर सेब का आयात शुरू हो गया है। 

जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार की तरफ से अफगानी सेब पर सैस माफ करने संबंधी नोटिफिकेशन कस्टम विभाग को मिल चुका है और सिस्टम में उसे अपलोड किया जा रहा है। एक बार फिर से अफगानी सेब का आयात हो रहा है और रविवार को भी छह ट्रक अफगानी सेब आई.सी.पी. अटारी पर आया। सरकार के इस फैसले से सेब व्यापारी काफी खुश हैं, क्योंकि अफगानी सेब की क्वालिटी हिमाचल व जम्मू-कश्मीर के सेब की तुलना में काफी अच्छी है। अफगानी सेब आने से भारतीय मंडियों में सेब के दाम भी कंट्रोल में रहते हैं और क्वालिटी के लिए भी प्रतियोगिता बनी रहती है, जिसका फायदा आम जनता को मिलता है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!