Edited By Kamini,Updated: 29 Nov, 2022 09:44 PM
इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आई.जी.पी.) हैडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने आज स्पष्ट किया है कि राज्य में नए हथियारों के लाइसेंस जारी करने और आत्मरक्षा के लिए रखने पर कोई रोक नहीं है।
चंडीगढ़: इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आई.जी.पी.) हैडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने आज स्पष्ट किया है कि राज्य में नए हथियारों के लाइसेंस जारी करने और आत्मरक्षा के लिए रखने पर कोई रोक नहीं है। हथियारों के प्रदर्शन के खिलाफ मुहिम के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति लाइसेंस हथियार अपने पास रख सकता है, लेकिन इसे महज दिखावे या किसी को डराने के लिए प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह नए हथियार के लाइसेंस उचित जांच करने के बाद किसी व्यक्ति को खतरे के संबंध में तथ्यों को ध्यान में रखते हुए योग्यता के आधार पर जारी किए जा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि यह अभियान हथियारों के प्रदर्शन व इसके प्रचार-प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर चलाया गया है। इस अभियान के तहत लाइसेंसधारियों के पते की भी जांच की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि हथियारों के प्रदर्शन को रोकने के लिए लोगों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें हटाने के लिए 72 घंटे का समय दिया गया था।
आई.जी.पी. ने कहा कि इसके साथ ही क्राइम से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सभी सी.पी./एस.एस.पी. को नफरत फैलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के लिए भी कहा, जो सामाजिक और आपसी समुदाय के ताने-बाने को तोड़ने की कोशिश करते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here