Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Nov, 2017 09:13 AM
धुंध का सीजन शुरू होने से पहले ही रेलवे विभाग ने एहतियात के तौर पर फिरोजपुर रेल मंडल की एक दर्जन से ज्यादा पैसेंजर ट्रेनों को अढ़ाई महीने के लिए रद्द कर दिया है जबकि 9 ट्रेनें आधे रूट तक ही चलेंगी। 15 नवम्बर से 28 फरवरी तक रद्द की गई पैसेंजर ट्रेनों...
जालंधर(गुलशन): धुंध का सीजन शुरू होने से पहले ही रेलवे विभाग ने एहतियात के तौर पर फिरोजपुर रेल मंडल की एक दर्जन से ज्यादा पैसेंजर ट्रेनों को अढ़ाई महीने के लिए रद्द कर दिया है जबकि 9 ट्रेनें आधे रूट तक ही चलेंगी। 15 नवम्बर से 28 फरवरी तक रद्द की गई पैसेंजर ट्रेनों के कारण डेली पैसेंजरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि बस के मुकाबले रेल सफर काफी किफायती है। उदाहरण के तौर पर अगर जालंधर से अमृतसर तक का बस किराया 90 रुपए है तो पैसेंजर ट्रेन का किराया मात्र 20 रुपए है।
इसी तरह जालंधर से लुधियाना तक का बस किराया 85 रुपए है वहीं जालंधर से लुधियाना तक का पैसेंजर ट्रेन का किराया मात्र 15 रुपए है। उल्लेखनीय है कि जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, होशियारपुर, पठानकोट के बीच हजारों डेली पेसेंजर रोजाना उक्त ट्रेनों में सफर करते हैं। लेकिन अब अढ़ाई महीने पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहने से जहां इन यात्रियों का बजट बिगड़ेगा वहीं उन्हें काफी परेशानी भी झेलनी पड़ेगी। कुल 22 ट्रेनें 28 फरवरी 2018 तक प्रभावित रहेंगी।
इन ट्रेनों को आधे रूट के लिए किया रद्द
74966- लोहियां-लुधियाना पैसेंजर
फिल्लौर-लुधियाना के बीच रद्द रहेगी
74968 -लोहियां-लुधियाना पैसेंजर
फिल्लौर-लुधियाना के बीच रद्द रहेगी
74986-फाजिल्का-बठिंडा पैसेंजर
कोटकपूरा-बठिंडा के बीच रद्द रहेगी
74988- फाजिल्का-बठिंडा पैसेंजर
कोटकपूरा-बठिंडा के बीच रद्द रहेगी
74967- लुधियाना-लोहियां पैसेंजर
लुधियाना-फिल्लौर के बीच रद्द रहेगी
74969 -लुधियाना-लोहियां पैसेंजर
लुधियाना की बजाय फिल्लौर से चलेगी
74985- बठिंडा-फाजिल्का पैसेंजर
बठिंडा-कोटकपूरा के बीच रद्द रहेगी
74987- बठिंडा-फाजिल्का पैसेंजर
बठिंडा-कोटकपूरा के बीच रद्द रहेगी
74924- अमृतसर-होशियारपुर पैसेंजर
अमृतसर-जालंधर के बीच रद्द रहेगी।
यह ट्रेनें 28 फरवरी 2018 तक रद्द रहेंगी
74912 |
जालंधर-होशियारपुर पैसेंजर |
74911 |
होशियारपुर-जालंधर पैसेंजर |
74641 |
जालंधर-अमृतसर पैसेंजर |
74643 |
जालंधर-अमृतसर पैसेंजर |
54642 |
अमृतसर-जालंधर पैसेंजर |
74984 |
फरीदकोट-कोटकपूरा पैसेंजर |
74981 |
कोटकपूरा-फरीदकोट पैसेंजर |
74648 |
जालंधर-लुधियाना पैसेंजर |
74647 |
लुधियाना-जालंधर पैसेंजर |
74675 |
अमृतसर-पठानकोट पैसेंजर |
74939 |
जालंधर-फिरोजपुर पैसेंजर |
74932 |
जालंधर-फिरोजपुर पैसेंजर |
74672 |
पठानकोट-अमृतसर पैसेंजर |