Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Jan, 2018 06:00 AM
पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं लुधियाना नगर निगम चुनाव के पार्टी पर्यवेक्षक तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा ने चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर कल लुधियाना में पार्टी कार्यकत्र्ताओं की बैठक बुलाई है। यह बैठक लुधियाना के सर्किट हाउस में होगी जहां पार्टी के...
चंडीगड़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री एवं लुधियाना नगर निगम चुनाव के पार्टी पर्यवेक्षक तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा ने चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर बुधवार को लुधियाना में पार्टी कार्यकत्र्ताओं की बैठक बुलाई है। यह बैठक लुधियाना के सर्किट हाउस में होगी जहां पार्टी के स्थानीय नेता और कार्यकत्र्ता भाग लेंगे। इसका उद्देश्य राज्य में पार्टी की क्रमवार जीत को यकीनी बनाना है।
पार्टी के प्रवक्ता ने यहां बताया कि बैठक के दौरान चुनाव रणनीति बनाने के अलावा लुधियाना के लोगों की समस्याओं का भी जायकाा लिया जाएगा। चुनाव घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने से पहले स्थानीय पार्टी नेताओं और वर्करों के विचार भी लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने चुनाव की बागडोर बाजवा को सौंपी है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ ने स्पष्ट किया है कि चुनाव एजंडे को अंतिम रूप देने से पहले निम्र स्तर तक पार्टी वर्करों के विचारों पर गौर किया जाना चाहिए।