पूर्व अकाली मंत्री  के बेटे और युवा अकाली नेता पर मामला दर्ज

Edited By Sonia Goswami,Updated: 20 Apr, 2018 04:23 PM

illegal mining case registered against son of former akali minister

पूर्व अकाली मंत्री सेवा सिंह सेखवां के बेटे जगरूप सिंह सेखवा और नौजवान अकाली नेता कंवलप्रीत सिंह काकी के खिलाफ एक पुरानी जांच के आधार पर गैरकानूनी माइनिंग व अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गुरदासपुर/काहनूवान(गुप्ता): पूर्व अकाली मंत्री सेवा सिंह सेखवां के बेटे जगरूप सिंह सेखवा और नौजवान अकाली नेता कंवलप्रीत सिंह काकी के खिलाफ एक पुरानी जांच के आधार पर गैरकानूनी माइनिंग व अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना भैणी मिया खां की पुलिस ने कार्रवाई की। इस मामले की पिछले लंबे समय से जांच की जा रही थी।

 

जानकारी के अनुसार वर्ष 2012 से 2017 पंजाब के पूर्व अकाली मंत्री तथा शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी के मैंबर सेवा सिंह सेखवां के बेटे जगरूप सिंह सेखवां तथा ब्लाक समिति काहनुवान के पूर्व चेयरमैन कंवलप्रीत सिंह काकी के विरुद्ध भैनी मीया खां पुलिस ने गत रात लगभग 9 बजे अवैध माइनिंग का केस दर्ज किया है,परंतु अभी दोनों नेताओं को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।  काकी विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी की टिकट पर लड़ चुके है।

 

जानकारी देते हुए भैनी मीया खां पुलिस स्टेशन इंचार्ज सर्वजीत सिंह के अनुसार काहनुवान ब्लाक के गांव मुगलां की बेचराग जमीन जो ब्यास दरिया पर पड़ती है पर जगरूप सिंह सेखवां तथा कंवलप्रीत सिंह काकी अपनी राजनीतिक पहुंच के चलते अवैध माइनिंग वर्ष 2012 से करते आ रहे थे।  
     

इस संबंधी किसी व्यक्ति ने विजीलैंस विभाग को शिकायत कर इस मामले की जांच करने की गुहार लगाई। जिस पर विजीलैंस विभाग अमृतसर को जांच का काम सौंपा गया। विजीलैंस विभाग द्वारा की गई जांच में पाया गया कि यह दोनों नेता अपनी राजनीतिक पंहुच का लाभ उठा कर ब्यास दरिया से अवैध माइनिंग करते आ रहे हैं।  
    

विजीलैंस विभाग की जांच में यह बात भी सामने आई की इस स्थान से अवैध माइनिंग करने के लिए वर्ष 2013 में कंवलप्रीत सिंह काकी ने एक व्यक्ति गुरजीत सिंह निवासी संगोवाल के साथ लिखित इकरारनामा कर माइनिंग के लिए मशीनरी भी किराए पर ली थी। यह इकरारनामा वर्ष 2012 से 2015 तक था,जो साबित करता है कि इन्होंने अवैध माइनिंग की थी।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि विजीलैंस विभाग की रिपोर्ट के आधार पर जिला पुलिस अधीक्षक गुरदासपुर द्वारा सरकारी वकील से राए लेने के बाद उनके आदेश पर यह केस दर्ज किया गया है।


क्या कहते है पूर्व मंत्री सेखवां
इस संबंधी जब पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके बेटे जगरूप सिंह का किसी तरह के अवैध काम से कोई संबंध नहीं है। हमारा माइनिंग के कारोबार से कोई लेना देना नहीं है। पंजाब की वर्तमान कांग्रेस सरकार राजनीतिक बदलाखोरी से काम कर रही है तथा अपने विरोधियों पर झूठे केस दर्ज कर परेशान करने की कोशिश कर रही है। इस तरह के झूठे  केस पहले भी हमारे परिवार पर कांग्रेस शासन के समय करवाए गए थे। बाद में अदालत में भी वह झूठे साबित हुए थे। हमें न्याय पालिका पर पूरा विश्वास है।


क्या कहते है कंवलप्रीत सिंह काकी
इस संबंधी अकाली नेता कंवलप्रीत सिंह काकी से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब जब पंजाब में कांग्रेस सरकार बनती है तब तक अकाली नेताओं पर झूठे केस दर्ज होते हैं। उन्होंने कहा किसी तरह की अवैध माइनिंग नहीं की गई है। आने वाले समय में सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!