रावी नदी में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, रेत से भरा टिप्पर जब्त

Edited By Vatika,Updated: 28 Aug, 2026 03:12 PM

illegal mining

थाना बहरामपुर पुलिस ने रावी नदी के गांव चक्क राम सहाय के पास अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए

गुरदासपुर(हरजिंदर सिंह गोराया): थाना बहरामपुर पुलिस ने रावी नदी के गांव चक्क राम सहाय के पास अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेत से भरा एक टिप्पर और खनन में इस्तेमाल की जा रही मशीनरी जब्त की है। हालांकि मौके पर मौजूद दो अज्ञात व्यक्ति पुलिस को देखकर फरार हो गए।

जांच अधिकारी जगीर चंद ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान जब टीम रावी नदी के पास गांव चक्क राम सहाय पहुंची तो वहां कुछ लोग कथित रूप से अवैध खनन करते मिले। पुलिस को देखते ही दो अज्ञात आरोपी मौके से भाग निकले। इसके बाद जांच अधिकारी ने मामले की सूचना खनन विभाग को दी। सूचना मिलते ही संदीप सिंह, माइनिंग इंस्पेक्टर, ड्रेनेज कम माइनिंग उपमंडल गुरदासपुर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने मौके से नंबर PB-07-AD-7179 वाला एक टिप्पर, जिसमें करीब 500 क्यूबिक फीट रेत भरी हुई थी, और खनन में इस्तेमाल की जा रही मशीनरी को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में पुलिस ने माइंस एंड मिनरल्स (रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट) एक्ट, 1957 की धारा 21(1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फरार हुए दोनों अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!