अगर आप भी हैं दूरदर्शन के दर्शक, तो जरुर पढ़ें ये खबर

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Oct, 2021 12:58 PM

if you are also a viewer of doordarshan then definitely read this news

दूरदर्शन देखने वालों के लिए अब बुरी खबर है। केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब में लगे चार टी.वी. ट्रांसमिशन टावरों में से तीन टावरों को बंद करने का ऐलान किया है......

अमृतसर :  दूरदर्शन देखने वालों के लिए अब बुरी  खबर है। केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब में लगे चार टी.वी. ट्रांसमिशन टावरों में से तीन टावरों को बंद करने का ऐलान किया है। यह टी.वी ट्रांसमिशन टावर अमृतसर, जालंधर, फाजिल्का और बठिंडा में लगे हुए हैं। इन्ही टावरों के द्वारा ही दूरदर्शन जालंधर और कौमी दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रसारित किए जाते है। पंजाब के यह टी.वी. दूरदर्शन टावर 31 मार्च तक बंद हो जाएंगे, जिसमें बठिंडा, अमृतसर और फाजिल्का के टावर शामिल है। 

आपको बता दें कि एशिया के सबसे बड़े रेलवे जंक्शन फौजी छावनी के खाद कारखाने से पहचान बना चुके बठिंडा के नाम के साथ उस समय एक और इतिहास जुड़ गया था , जब 1985 में 135 मीटर ऊंचा टी.वी टावर स्थापित हुआ था। टावर के लगने की वजह से लोगों ने अपने घर की छतों पर लगे 20-20, 30-30 फुट ऊंचे एंटीना उतार दिए जिससे लोगों को साफ-सुथरे टी.वी. कार्यक्रम देखने को मिला। लेकिन अब केंद्र सरकार ने बठिंडा के टी.वी. टावर को 31 अक्तूबर तक पूरी तरह से बंद करने का आदेश दिया है। इस वजह से उन दर्शकों को एक बड़ा झटका लगा है जो आज भी दूरदर्शन के साफ प्रोग्राम को देखने के लिए बठिंडा के टी.वी टावर पर निर्भर हैं। 

अमृतसर में यह टावर गांव बासरके गिल्लां में स्थापित है। जानकारी के अनुसार इस टावर के द्वारा चार निजी कंपनियां अपने एफएम चैनल चला रहे हैं। अब इनको बंद किए जाने की तैयारियां की जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार जालंधर को छोड़कर अमृतसर में लगे इस ट्रांसमिशन टावर को 31 दिसंबर, बठिंडा में लगे टावर को 31 अक्तूबर तक और फाजिल्का में लगे टावर को 31 मार्च 2022 तक ही चलाने की योजना है। 

सूत्रों से पता चला है कि अमृतसर विकास मंच की तरफ केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को इस बारे पत्र लिखकर बताया गया है कि दूरदर्शन अमृतसर भारत का तीसरा सबसे पुराना टेलिविज़न स्टेशन है, जो 1973 से सेवाएं दे रहा है। इसको बंद करने से रोकने की मांग की गई है। बताने योग्य है कि भारत का पहला टेलिविजन स्टेशन साल 1959 में दिल्ली में शुरु हुआ और इसके बाद 1965 में पाकिस्तान टेलिविजन का लाहौर केंद्र खोला गया। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!