अगर आप भी PG में रहते हैं तो हो जाएं सावधान , यह महिला एक फोन करके आपको पहुंचा देगी सलाखों के पीछे

Edited By Vatika,Updated: 17 Aug, 2020 12:31 PM

if you also live in pg then be careful this woman file a false case of rape

अगर आप भी पी.जी. में रहते हैं तो सावधान हो जाएं। दरअसल, यह महिला पी.जी. में रहते लड़कों पर रेप का झूठा केस दर्ज करवाने की धमकी देकर पैसे ठगती है।

मोहालीः अगर आप भी पी.जी. में रहते हैं तो सावधान हो जाएं। दरअसल, यह महिला पी.जी. में रहते लड़कों पर रेप का झूठा केस दर्ज करवाने की धमकी देकर पैसे ठगती है। ताजा मामला मोहाली के कुंभड़ा का सामने आया है, जहां पी.जी. में रहते लड़के के कमरे में घुसकर महिला ने कहा कि चुपचाप 10 हजार रुपए निकाल, नहीं तो रेप का झूठा केस दर्ज करवाकर फंसा दूंगी।

जानकारी के अनुसार कुंभड़ा स्थित पी.जी. में रहते राहुल मेहता ने बताया कि उसने 2 दिन पहले यहां किराये पर कमरा लिया था। गत दोपहर एक महिला कमरा खाली का पूछते हुए पीजी में घुस आई। महिला से कहा गया कि बाहर बोर्ड लगा है, उस पर पीजी मालिक का फोन नंबर है, जहां से आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसी दौरान महिला ने गर्मी का बहाना बनाते हुए पंखे के नीचे बैठने की अनुमति मांगी और वह कमरे में आ गई। इसके बाद उसने अकेले देख मुझे कहा- ''चुपचाप 10 हजार निकालो, नहीं तो रेप का झूठा केस दर्ज करवाकर जेल भिजवा दूंगी। सारी उम्र जेल में काटनी पड़ेगी तुम्हें।" 

युवक ने तुरंत महिला को कमरे से बाहर जाने के लिए कहा लेकिन महिला फोन पर किसी से बात करने लगी और कहा कि इस लड़के ने मेरे साथ बलात्कार किया है। युवक ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम और पी.जी. मालिक को भी फोन कर मौके पर बुलाया। पीछे से महिला चुपचाप वहां से फरार हो गई। इसके बाद युवक ने  फेज-8 पुलिस स्टेशन में आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पुलिस का मानना है कि उक्त महिला के खिलाफ पी.जी. में रह रहे लड़कों से पैसे मांगने की शिकायतें पहले भी आ चुकी है। फिलहाल शिकाकत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!