Edited By Vaneet,Updated: 16 Feb, 2019 10:46 PM
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कत्ल केस में केंद्रीय जेल पटियाला में बंद बलवंत सिंह राजोआणा ने जेल से पत्र लिख कर जगतार सिंह हवारा की तरफ से रिहाई के लिए...
पटियाला(बलजिन्द्र): पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कत्ल केस में केंद्रीय जेल पटियाला में बंद बलवंत सिंह राजोआणा ने जेल से पत्र लिख कर जगतार सिंह हवारा की तरफ से रिहाई के लिए बनाई गई 5 सदस्यीय कमेटी से कोई संबंध नहीं बताया है। राजोआणा ने कहा कि पिछले दिनों कई खबरें आईं कि जगतार सिंह हवारा की तरफ से 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जोकि मेरी रिहाई के लिए प्रयत्न करेगा और धरने देगा।
राजोआणा ने कहा कि जगतार सिंह हवारा ने कांग्रेस और सुरक्षा एजैंसियों के साथ पंथ को गुमराह करने की कोशिश की है और ऐसे व्यक्तियों के साथ उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि ये लोग एजैंसियों के साथ मिल कर पिछले कई दशक से सिख कौम को गुमराह कर रहे हैं। उनका सारा संघर्ष श्री अकाल तख्त साहिब जी को समॢपत है और उसकी जो सजा होगी वह मंजूर है।