मैं अपनी राजनीतिक मौत लेकर आया: सांसद घुबाया

Edited By Vaneet,Updated: 20 Nov, 2018 05:27 PM

i brought my political death mp

शिरोमणि अकाली दल से संबंधित सांसद शेर सिंह घुबाया पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर लगातार राजनीतिक वार कर रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने विगत रोज गांव कंधवाला हाजर खां में ....

जलालाबाद(सेतिया): शिरोमणि अकाली दल से संबंधित सांसद शेर सिंह घुबाया पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर लगातार राजनीतिक वार कर रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने विगत रोज गांव कंधवाला हाजर खां में अकाली आगू सेवा सिंह सेखवां के नेतृत्व में चलाई गई अकाली बचाओ मुहिंम का हिस्सा बनते हुए मीडिया को बताया कि जलालाबाद क्षेत्र में सुखबीर सिंह बादल को चुनाव के लिए अमंत्रित करना उनकी राजनीतिक मौत के समान था। 

सांसद घुबाया का कहना है कि जलालाबाद क्षेत्र में शिरोमणि अकाली दल उनकी वजह से स्टैंड हुआ है जबकि इससे पहले जलालाबाद क्षेत्र में शिरोमणि अकाली दल का वजूद नहीं था और जबसे उन्होंने जलालाबाद क्षेत्र से चुनाव लडऩा शुरू किया तबसे यहां अकाली दल प्रगति की राह पर अग्रह हुआ। सांसद शेर सिंह घुबाया ने कहा कि पार्टी प्रधान द्वारा लगातार उन्हें नजर अंदाज किया जाने लगा और जब एक सांसद होने के नाते उन्हें बनता मान सम्मान नहीं मिला तो उन्होंने चुप रहना ही मुनासिब समझा। 

शेर सिंह घुबाया ने कहा कि जब उन्हें विमुख किया जाने लगा तो उसके बाद लगातार सुखबीर सिंह बादल का वोट बैंक गिरता रहा है। उन्होंने कहा कि उप चुनावों के बाद 2012 के चुनावों में वोट बैंक गिरा फिर 2017 के चुनावों में विजयी लीड महज करीब 18 हजार रह गई। सांसद ने कहा कि वे सुखबीर सिंह बादल को चुनाव लड़ाने के लिए जलालाबाद क्षेत्र में लाए और यहां उनके साथ बादल परिवार में समझौता किया था कि जलालाबाद से उन्हें कभी विमुख नहींं किया जाएगा और उनकी गैर हाजरी में घुबाया परिवार ही क्षेत्र की कमान संभालेगा। लेकिन चुनावों के बाद लगातार उन्हें दरकिनार किया जाने लगा। उनके वर्कर लगातार हताष हो रहे थे। इसी के चलते उनकी नराजगी बढ़ती गई और आखिरकार अब वे खुलकर पार्टी अध्यक्ष के खिलाफ हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!