Video: पत्नी के चरित्र पर करता था शक, कुल्हाड़ी और कैंची से कर डाला कत्ल

Edited By Vatika,Updated: 30 Aug, 2019 04:13 PM

सुरजीत कौर का शव चारपाई पर पड़ा था, जिसके मुंह पर चोटें लगी थीं।

 श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा, खुराना): जिला पुलिस प्रमुख मनजीत सिंह ढेसी के दिशा-निर्देशों और मनविंदरबीर सिंह कप्तान पुलिस पी.बी.आई. के नेतृत्व में मुख्य अफसर थाना बरीवाला, एस.आई. रुपिंदरपाल कौर की ओर से गत दिवस गांव मान सिंह वाला में हुए महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया गया है। जांच के दौरान मुख्य अफसर थाना बरीवाला की ओर से हत्या में इस्तेमाल की गई एक कुल्हाड़ी समेत दस्ता जिसको खून लगा हुआ था और एक कैंची बरामद की गई। 

पुलिस अधिकारी मनविंदरबीर सिंह ने प्रैस-कॉन्फ्रैंस में बताया कि 27-28 अगस्त के बीच की रात को मा. मक्खन सिंह निवासी मान सिंह वाला की ओरसे अपने गांव में हुए कत्ल होने बारे थाना बरीवाला में सूचना मिलने पर एस.आई. रुपिंदरपाल कौर थाना बरीवाला समेत पुलिस पार्टी गांव मान सिंह वाला मौके पर पहुंची। जहां खून से लथपथ सुरजीत कौर का शव चारपाई पर पड़ा था, जिसके मुंह पर चोटें लगी थीं। इस बारे मृतक के पुत्र काका सिंह ने बताया कि 27 अगस्त को वह सुबह अपने कामकाज के लिए गया था जबकि उसकी माता सुरजीत कौर और पिता सोहन सिंह दोनों घर पर थे। जब वह रात को करीब 9 बजे घर आया तो उसका पिता घर नहीं था और उनके कमरे को कुंडा लगा हुआ था। उसने कुंडा खोला तो उसकी माता का शव पड़ा था। जिस पर काका सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी मान सिंह वाला के बयान पर थाना बरीवाला में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच के समय जब पुलिस पार्टी ने मृतक सुरजीत कौर के पति सोहन सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी मान सिंह वाला को गिरफ्तार करके सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म मानते हुए बताया कि उसने ही अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने के कारण उसका कत्ल किया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!