Edited By Vatika,Updated: 12 Sep, 2018 10:43 AM
विपक्ष के पूर्व नेता और आम आदमी पार्टी के (आप) विधायक एच. एस. फूलका ने भगवंत मान और सुखपाल खैहरा को फटकार लगाई है।
नर्इ दिल्ली\चंडीगढ़: विपक्ष के पूर्व नेता और आम आदमी पार्टी के (आप) विधायक एच. एस. फूलका ने भगवंत मान और सुखपाल खैहरा को फटकार लगाई है।
फूलका ने कहा है कि इस समय पार्टी में गुटबंदी जरूरी नहीं है बल्कि बेअदबी मामलों की जांच जरूरी है। बेअदबी और बहबल कलां गोली कांड की एस. आई. टी. को भेजी गई रिपोर्ट में सिर्फ़ अज्ञात के खिलाफ एफ. आई. आर. दर्ज है जबकि आयोग की रिपोर्ट के आधार पर कोई कार्रवार्इ नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि यदि पंजाब सरकार की तरफ से 15 तारीख तक जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवार्इ ना की गई तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और यह फ़ैसला वह श्री दरबार साहिब जाकर सुनाएंगे। फूलका ने कहा कि इस संबधित अरविंद केजरीवाल के साथ भी उनकी बैठक हो चुकी है और उन्होंने उनके कदम को सही बताया है।