Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 May, 2018 09:34 PM
होशियारपुर के नजदीक स्थित कठार के पास एक सड़क हादसे में जालंधर के सिविल अस्पताल के डॉक्टर एस.पी. की मौत हो ग...
आदमपुर(दिलबागी): आदमपुर के निकटवर्ती गांव अड्डा कठार के बस स्टैंड के नजदीक आॢटका गाड़ी की अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर होने पर 2 व्यक्तियों की मौत व एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के डा. सुरिन्द्र पाल सिंह आॢटका गाड़ी में होशियारपुर से जालंधर की तरफ जा रहे थे कि बाद दोपहर 2.45 के करीब उनकी गाड़ी गांव कठार के बस स्टैंड के नजदीक खड़ी अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई, जिससे डा. सुरिन्द्र पाल सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, उनके साथ गाड़ी में सवार प्रितपाल सिंह की कुछ समय के बाद मृत्यु हो गई, जबकि गाड़ी में बैठी महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल को जालंधर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अज्ञात-ट्रैक्टर ट्राली संबंधी कोई जानकारी नहीं मिली। हादसे में आॢटका गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ए.एस.आई. हरप्रीत सिंह ने कहा कि बनती कार्रवाई की जा रही है।