Edited By swetha,Updated: 15 Sep, 2019 12:41 PM
तरनतारन के गांव नौशहरा ढाला में रविवार सुबह करीब 8:30 बजे एक विवाहित जोड़े की बेरहमी से गोलियां मार हत्या कर दी गई।
तरनतारन( रमन):तरनतारन के गांव नौशहरा ढाला में रविवार सुबह करीब 8:30 बजे एक विवाहित जोड़े की बेरहमी से गोलियां मार हत्या कर दी गई।जानकारी के अनुसार अमनदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी निशारा डाला ने करीब 1 साल पहले पास ही के गांव की रहने वाली अमनप्रीत कौर पुत्री अमरजीत सिंह निवासी गहरी के साथ कोर्ट मैरिज की थी।
आज सुबह जब वह दोनों मोटरसाइकिल पर गांव राजा ताल से वापस घर आ रहे थे तो रास्ते में लड़की अमनप्रीत कौर के पिता,भाई व अन्य रिश्तेदारों ने सरेआम सड़क पर दोनों को गोलियों से भून डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शवों को स्विफ्ट कार में डाल अमनदीप सिंह के घर के पास फैंक कर फरार हो गए।
शव बाहर फैंकने के दौरान उन्होंने फिर से गोलियां मारी।मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. सिटी कमलजीत सिंह औलख ने पुलिस पार्टी घटना का जायजा लिया। शुरूआती जांच में पुलिस ने करीब 11 लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।