Edited By Updated: 25 Jan, 2017 01:49 PM
महिला को बचाते समय होमगार्ड जवान की मौत हो गई। जानकारी अनुसार मान सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी हयातनगर गुरदासपुर होमगार्ड जवान था। दीनानगर पुलिस स्टेशन में उसकी ड्यूटी थी।
गुरदासपुर (विनोद): महिला को बचाते समय होमगार्ड जवान की मौत हो गई। जानकारी अनुसार मान सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी हयातनगर गुरदासपुर होमगार्ड जवान था। दीनानगर पुलिस स्टेशन में उसकी ड्यूटी थी। सायं समय वह दीनानगर से पुलिस स्टेशन पुराना शाला डाक देने हेतु अपने मोटरसाइकिल पर गया था। पुराना शाला पुलिस स्टेशन में डाक देने उपरांत जब वह 6 बजे मोटरसाइकिल पर वापस अपने घर जा रहा था। तिब्बड़ी पुल समीप अचानक मोटरसाइकिल के सामने आई महिला को बचाते समय वह सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसकी दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस संबंधी संबंधी पुलिस विभाग ने शव कब्जे में लेकर उसे वारिसों के सुपुर्द कर दिया।