Edited By Updated: 18 Apr, 2017 11:34 AM
जी.आर.पी. ने एक होमगार्ड पोस्ट कमांडर (पी.सी.) के पद पर तैनात एक व्यक्ति को गांजे सहित काबू किया।रेलवे पुलिस के डी.एस.पी. मक्खन सिंह,
लुधियाना: जी.आर.पी. ने एक होमगार्ड पोस्ट कमांडर (पी.सी.) के पद पर तैनात एक व्यक्ति को गांजे सहित काबू किया।रेलवे पुलिस के डी.एस.पी. मक्खन सिंह, एस.एच.ओ. इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. जीवन सिंह पुलिस पार्टी सहित रेलवे स्टेशन पर चैकिंग कर रहे थे, कि एक व्यक्ति पर शक होने पर उसे तलाशी के लिए रोका तो उसने खुद को जिला होमगार्ड कार्यालय घुमार मंडी में पी.सी. (पोस्ट कमांडेट) के पद पर तैनात होने की बात कही।
ए.एस.आई. जीवन सिंह ने उसे फिर भी तलाशी देने के लिए कहा और उसके आनाकानी किए जाने के चलते उसके पास से मिले प्लास्टिक के एक बोरीनुमा थैले से 22 किलो गांजा बरामद हुआ, जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान होमगार्ड के पी.सी. नन्द किशोर रूप में हुई है। जिस पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।