अंत्तर्राष्ट्रीय सीमा से 20 करोड़ रूपए की हैरोइन बरामद

Edited By Mohit,Updated: 02 Feb, 2019 05:25 PM

heroin recovered in firozpur

सीमा सुरक्षा बल ने अंत्तर्राष्ट्रीय हिन्द-पाक सीमा पर पाक तस्करों की हैरोइन तस्करी की कोशिश को असफल बनाते हुए 20 करोड़ रूपए मूल्य की चार किलो हैरोइन बरामद की है।

फिरोजपुर (मल्होत्रा): सीमा सुरक्षा बल ने अंत्तर्राष्ट्रीय हिन्द-पाक सीमा पर पाक तस्करों की हैरोइन तस्करी की कोशिश को असफल बनाते हुए 20 करोड़ रूपए मूल्य की चार किलो हैरोइन बरामद की है। 

ऐसे पकड़ी हैरोइन
आईजी महीपाल यादव ने बताया कि पूरे फ्रंटियर पर बरती जा रही विशेष एहतयात के चलते फिरोजपुर सैक्टर की कलास चैकपोस्ट पर तैनात 14 बटालियन के जवानों ने शनिवार प्रात: कंटीली तार के समीप कुछ हलचल सुनी। जवानों द्वारा हलचल की दिशा में ललकारने पर सीमा पार से आए तस्कर घनी धुंध का लाभ उठा वापिस भाग गए। 

जवानों द्वारा वहां निगरानी रखी गई और सुबह होते ही सर्च ऑप्रेशन चलाया तो चार पैकेट हैरोइन, जिनका वजन चार किलोग्राम है, बरामद हुई। उन्होंने बताया कि इस साल पंजाब फ्रंटियर पर 16.694 किलोग्राम हैरोइन पकड़ी जा चुकी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!