Edited By Vatika,Updated: 22 Feb, 2019 09:59 AM
भारत-पाक बॉर्डर पर तैनात बी.एस.एफ. की चौकस 29 बटालियन के कारण आज पाकिस्तानी तस्करों की ओर से भारत में हैरोइन की खेप डिलीवर करने का षड्यंत्र विफल हो गया और फैंसिंग की ओर हैरोइन की डिलीवरी देने आए पाक तस्करों को ललकारने उपरांत बी.एस.एफ. के जवानों ने...
फिरोजपुर(कुमार, मल्होत्रा): भारत-पाक बॉर्डर पर तैनात बी.एस.एफ. की चौकस 29 बटालियन के कारण आज पाकिस्तानी तस्करों की ओर से भारत में हैरोइन की खेप डिलीवर करने का षड्यंत्र विफल हो गया और फैंसिंग की ओर हैरोइन की डिलीवरी देने आए पाक तस्करों को ललकारने उपरांत बी.एस.एफ. के जवानों ने जवाबी गोली चलाई तो पाक तस्कर हैरोइन के पैकेट फैंक कर वापस भाग गए।
बी.एस.एफ. की तरफ से उक्त एरिया में सर्च ऑप्रेशन चलाने पर 4 पैकेट हैरोइन बरामद हुई, जिसका वजन करीब 1 किलो 540 ग्राम है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिरोजपुर भारत-पाक बार्डर की बी.ओ.पी. मब्बोके एरिया में बी.एस.एफ. जवानों ने पाकिस्तान की ओर से संदिग्ध गतिविधियां देखीं। अंधेरे में जवानों को पाकिस्तान की ओर से फैंसिंग की तरफ कुछ व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिन्हें 29 बटालियन के जवानों ने ललकारा जिसके बाद पाक तस्कर वापस भाग गए।