Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Sep, 2017 03:27 PM
एंटी नार्कोटिक सैल की पुलिस ने एक्टिवा सवार एक तस्कर को 20 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना डिवीजन नं. 7 में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है।
लुधियाना (ऋषि): एंटी नार्कोटिक सैल की पुलिस ने एक्टिवा सवार एक तस्कर को 20 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना डिवीजन नं. 7 में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है।
जांच अधिकारी रामपाल के अनुसार पकड़े गए तस्कर की पहचान सन्नी (29) निवासी बस्ती जोधेवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने रविवार को सैक्टर-32 के पास नाकाबंदी दौरान उसे तब गिरफ्तार किया, जब वे नशे की सप्लाई देने जा रहा था। पूछताछ दौरान आरोपी ने बताया कि वह पहले हौजरी इकाई चलाता था, काम में घाटा पडऩे पर नशे की तस्करी करने लगा।