Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 May, 2020 10:36 AM
फिरोजपुर भारत-पाकिस्तान सरहद पर बी.एस.एफ. द्वारा 25 करोड़ रुपए के अंतर्राष्ट्रीय मूल्य की 5 किलो हेरोइन और हथियार बरामद किए गए हैं।
फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर भारत-पाकिस्तान सरहद पर बी.एस.एफ. द्वारा 25 करोड़ रुपए के अंतर्राष्ट्रीय मूल्य की 5 किलो हेरोइन और हथियार बरामद किए गए हैं।
जानकारी देते हुए बी.एस.एफ. पंजाब फ़्रंटियर के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने बताया कि यह हेरोइन और हथियार पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि बी.एस.एफ. की 14 बटालियन ने 2 और 1 लीटर की बोतलों में बंद यह हेरोइन और एक 9 एम.एम. की पिस्तौल, एक मैगजीन और 4 कारतूस बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारतीय तस्करों की ओर से इस हेरोइन की डिलिवरी लेकर आगे पहुंचाई जानी थी, लेकिन बी.एस.एफ. की चौकसी के कारण भारतीय और पाकिस्तानी तस्करों के मंसूबों को नाकाम कर दिया गया।