Edited By swetha,Updated: 04 Nov, 2019 09:31 AM
पंजाब सरकार द्वारा राज्यभर की संगत को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समागमों के अवसर पर सुल्तानपुर लोधी के दर्शन करवाने के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू की गई है।
सुल्तानपुर लोधी(धीर/ सोढी/ तिलकराज): पंजाब सरकार की ओर से सुल्तानपुर लोधी में करवाई गई पहली हैरीटेज वॉक ने गुरु नानक देव जी के साथ संबंधित गुरुधामों व पावन शहर के 1000 वर्ष पुराने इतिहास से संबंधित अनदेखे पहलुओं को रूपमान किया। शहीद ऊधम सिंह चौक से चलकर श्री गुरु नानक देव जी के साथ संबंधित गुरुधामों व अन्य ऐतिहासिक स्थानों के इतिहास के बारे में रोशनी डालते यह वॉक एक नगर कीर्तन का रूप धारण कर गई।
पंजाब के सूचना व लोक संपर्क विभाग पटियाला फाऊंडेशन की ओर से करवाई गई वॉक सुबह शहीद ऊधम सिंह चौक से शुरू हुई। इस हैरीटेज वॉक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुरेश कुमार ने की।
जहां संसद मैंबर जसबीर सिंह डिम्पा, विधायक नवतेज सिंह चीमा, सूचना व लोक सम्पर्क विभाग की डायरैक्टर अन्निदित्तामित्रा, डिप्टी कमिश्नर डी.पी.एस. खरबंदा, आई.जी. नौनिहाल सिंह ने भी शिरकत की, वहीं पटियाला फाऊंडेशन के 300 के करीब वालंटियर व शहर के हर वर्ग के लोगों ने हैरीटेज वॉक में हिस्सा लिया।