लुधियाना में भारी बारिश का कहर,स्कूल और अस्पताल की दीवार गिरी
Edited By swetha,Updated: 16 Jul, 2018 11:03 AM
लुधियाना में सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
लुधियाना(विजय):लुधियाना में सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
इस कारण लुधियाना के इस्लामागंज में स्थित सरकारी स्कूल की दीवार गिरने से छात्र बाल-बाल बच गए। मलबे के नीचे दबने से दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
इसके साथ ही सरकारी अस्पताल की दीवार गिरने से यहां छोटा हाथी पलट गया। वहीं एक गाड़ी चकनाचूर हो गई। लुधियाना में सुबह 5 बजे से बारिश जारी है। इस कारण सड़कों पर जल भराव हो गया है। लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।