Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jul, 2017 09:47 AM
बारिश से बूटा मंडी इलाके में एक गरीब परिवार की छत अचानक गिर गई। जिस समय छत गिरी उस समय बुजुर्ग महिला छत के नीचे कमरे में
जालंधर (राजेश): बारिश से बूटा मंडी इलाके में एक गरीब परिवार की छत अचानक गिर गई। जिस समय छत गिरी उस समय बुजुर्ग महिला छत के नीचे कमरे में सो रही थी। भाग्यवश छत का आधा हिस्सा गिरा और जिस तरफ महिला सो रही थी उस साइड से छत नहीं गिरी नहीं तो जानी नुक्सान हो सकता था।
महिला ऊषा रानी ने बताया कि बीती रात 11 बजे वह घर में सो रही थी कि बारिश के कारण घर की छत गिर गई। घटना संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है।