हाय गर्मी! Nawanshahr में दोपहर में कर्फ्यू जैसे हालात, घरों में कैद हुए लोग

Edited By Sunita sarangal,Updated: 29 Jun, 2026 03:54 PM

heatwave alert in nawanshahr

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले अगले 2 दिनों में भी तापमान 40 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना बताई जा रही है।

नवांशहर(त्रिपाठी): क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड गर्मी का प्रकोप आज भी जारी रहा। सूरज की तपिश के चलते दिन शुरु होते ही तापमान 38 के करीब पहुंच गया। जिसके चलते आम लोगों पर न केवल गर्मी का प्रभाव देखने को मिल रहा है बल्कि गर्मी के चलते लोगों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। शहर के मुखय मार्गों पर जहां आम दिनों की तुलना में ट्रैफिक काफी कम नजर आ रहा है, वहीं दोपहर को तो मुख्य बाजारों में कफर्यू जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले अगले 2 दिनों में भी तापमान 40 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना बताई जा रही है। 3 जुलाई को बादल छाए रहने तथा बारिश का अनुमान है जिससे तापमान के 35 के करीब जाने की संभावना है। भीष्ण गर्मी में मजबूरी में बाहर निकलने वाले लोग विशेष तौर पर महिलाएं गर्मी से बचने के लिए सिर मुंह लपेट कर बाहर निकल रही है।

PunjabKesari, Heatwave alert in Nawanshahr

नींबू पानी की रेहड़ियां तथा छबीलें बन रही लोगों के लिए राहत का सबब

जहां गर्मी के चलते बाजारों में ग्राहक न के बराबर मिल रहे है, वहीं गर्मी से परेशान लोग नींबू-पानी, कुल्फी, जूस इत्यादि की रेहड़ियों पर शीतल तर्ल पदार्थ लेकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। शहर में लगने वाली छबीलें भी लोगों के लिए राहत का सबब बन रही हैं। अध्यापिका अनु शर्मा तथा प्रमोद शर्मा ने बताया कि चाहे स्कूलों में छुट्टियां है तथा बच्चे नानके घर अथवा किसी स्थान पर घूमाने की जिद कर रहे हैं परन्तु प्रचंड गर्मी में सेहत समस्याओं को लेकर फिलहाल अपनी छुट्टियां घर पर ही बिताने को विवश हो रहे हैं।

PunjabKesari, Heatwave alert in Nawanshahr

ग्राहक न होने से दुकानदार सुस्ताने को मजबूर

गर्मियों की छुट्टियों के चलते हालांकि शहर के अधिकांश बजार पिछले 2 दिनों से बंद पड़े हैं परन्तु जो दुकानें खुल रही हैं वहां ग्राहक न के बराबर आ रहे हैं। रेलवे रोड के दुकानदार पंडित कमल शर्मा तथा हनी शर्मा ने बताया कि गर्मी के चलते लोग घरों से बाहर नही निकल रहे हैं। इसके चलते बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा छाया रहता है, वहीं ग्राहक न होने से दुकानदारों को भी सुसताने के लिए मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने बताया कि जरूरी शॉपिग के लिए लोग आम तौर पर सुबह अथवा शाम के समय ही घरों से बाहर निकल रहे है।

PunjabKesari, Heatwave alert in Nawanshahr

दूषित पेय पदार्थ तथा फल खाने से करें गुरेज : डा. सुखराज पाल सिंह

विशेषज्ञ डा. सुखराज पाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पड़ रही अधिक गर्मी के चलते सेहत संभाल करने की जरूरत है। उन्होंने लोगों को परामर्श दिया कि वह सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें तथा अधिक से अधिक पानी पीते रहें।

उन्होंने कहा कि धूप में बाहर निकलते समय छाता लेकर अथवा अपने शरीर को ढककर बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि बाजार में खुले बिकने वाले फल जिन पर आम तौर पर मक्खियां भिनभिनाती रहती हैं, का सेवन करने से डायरिया व अन्य बीमारियों का कारण बन सकती हैं जिससे परहेज रखा जाना चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!