Edited By Des raj,Updated: 24 Aug, 2018 11:01 PM
स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ माननीय अदालत में जो मानहानि का केस दायर किया है, उसमें आज स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट निधि सैनी की अदालत में पेश हुए। वह अपने एडवोकेट गुरप्रीत सिंह...
पटियाला (राजेश/ बलजिन्द्र): स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ माननीय अदालत में जो मानहानि का केस दायर किया है, उसमें आज स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट निधि सैनी की अदालत में पेश हुए। वह अपने एडवोकेट गुरप्रीत सिंह भसीन के साथ माननीय अदालत में पहुंचे और उन्होंने अपने बयान दर्ज करवाए। बयानों में क्या कहा इस बारे अभी उनकी तरफ से कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं बताया गया परन्तु माननीय अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 27 सितम्बर पर डाल दी है।
ब्रह्म महिंद्रा के आज बयान पूरे नहीं हुए, वह फिर 27 सितम्बर को पेश होकर अपने बयान दर्ज करवाएंगे। दूसरी तरफ विधायक सिमरजीत सिंह बैंस आज पेश नहीं हुए। उनको सम्मन मिला या नहीं मिला, इस बारे अभी कुछ नहीं पता लग सका। माननीय अदालत में पेश होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने कहा कि उनकी तरफ से माननीय अदालत को पूरी सच्चाई बता दी गई है।
जो आरोप सिमरजीत सिंह बैंस की तरफ से लगाए गए थे, उनका प्वाइंट दर प्वाइंट जवाब दिया जा रहा है जिससे मामले की सच्चाई को सामने लाया जा सके। ब्रह्म महिंद्रा ने कहा कि विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की तरफ से जो आरोप लगाए गए थे, वे बे-बुनियाद थे। इसके साथ उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंची, जिस कारण उनकी तरफ से माननीय अदालत में विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
इस मौके उनके साथ संत बांगा, उनके एडवोकेट गुरप्रीत भसीन, अमित जिंदल, अनिल मौदगिल, काऊंसलर हैप्पी, संजीव शर्मा, रविन्द्र सिंह, एडवोकेट हरविंदर शुक्ला, कुलभूषण, रजिंदर राजू, सेवक सिंह झिल्ल आदि विशेष तौर पर पहुंचे हुए थे।