Edited By Tania pathak,Updated: 01 Sep, 2020 11:09 AM
हमले में हेड कांस्टेबल रामफल सिंह और एएसआई जसवंत सिंह पर घायल हो गए जिनको अस्पताल में...
पंजाब/ पातड़ा: पंजाब में कोरोना वायरस का कहर हर दिन तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। ऐसे में इस महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहे कोरोना वॉरियर्स हर समय अपनी जान की परवाह किए बिना गांव-गांव जा कर इसके लिए जागरूक कर रहे है और इसी के साथ टेस्टिंग भी कर रहे है। लेकिन लोगों की तरफ से इनके साथ किया जा रहा व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। ताजा मामला खांग में रविवार देर शाम सामने आया जहां काेराेना संक्रमित गर्भवती को आइसोलेट करने पहुंची सेहत विभाग और पुलिस की टीम पर गांव के लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।
हमले में हेड कांस्टेबल रामफल सिंह और एएसआई जसवंत सिंह पर घायल हो गए जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने करीब 40 लोगों पर इरादा कत्ल और काेविड के नियमाें का उल्लंघन करने की धाराओं में केस दर्ज किया है। लोगों को भड़काने के आरोप में पुलिस ने पुजारी गरीब दास को गिरफ्तार किया है।