Edited By swetha,Updated: 22 Feb, 2020 11:38 AM
कांग्रेस के एंटी नार्कोटिक्स सैल के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने वाले सी.आई.ए. के एक हैड-कांस्टेबल की शिकायत सैल के जिला चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह कैरों व जिले के सीनियर वाइस चेयरमैन मनजोत सिंह खरबंदा ने ए.डी.सी.पी. क्राइम गुरमीत सिंह किंगरा...
जालंधर(महेश): कांग्रेस के एंटी नार्कोटिक्स सैल के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने वाले सी.आई.ए. के एक हैड-कांस्टेबल की शिकायत सैल के जिला चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह कैरों व जिले के सीनियर वाइस चेयरमैन मनजोत सिंह खरबंदा ने ए.डी.सी.पी. क्राइम गुरमीत सिंह किंगरा को दी।
किंगरा ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए इसकी जानकारी पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को दी जिन्होंने तुरंत प्रभाव से घिनौनी हरकत करने वाले हैड-कांस्टेबल को सस्पैंड करने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए। कैरों व खरबंदा के साथ ललित प्रसाद, बलजिन्द्र सिंह, रणजीत सिंह, राम कुमार घई, लखविन्द्र सिंह व देवेन्द्र सिंह भी मौजूद थे। एंटी नार्कोटिक्स सैल के पदाधिकारियों ने कहा कि उनके ग्रुप में अश्लील वीडियो डाले जाने से उन्हें शर्मिंदगी उठानी पड़ी है क्योंकि उनके ग्रुप में महिला सदस्याएं व कई बड़े राजनीतिक नेता भी शामिल हैं। कैरों व खरबंदा ने कहा कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने को लेकर वह पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर व विशेषकर ए.डी.सी.पी. गुरमीत सिंह किंगरा के विशेष रूप से आभारी हैं, जिन्होंने आरोपी हैड-कांस्टेबल सुखविन्द्र सिंह को सस्पैंड किया है।