Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Nov, 2017 01:18 PM
बरलाना पत्रकार मामले में लक्ष्मण सिंह द्वारा दायर की गई याचिका के आधार पर पंजाब ऐंड हरियाणा हाईकोर्ट ने डीजीपी पंजाब सुरेश अरोड़ा को नोटिस जारी कर जांच के आदेश दिए हैं।
चंडीगढ़ः बरलाना पत्रकार मामले में लक्ष्मण सिंह द्वारा दायर की गई याचिका के आधार पर पंजाब ऐंड हरियाणा हाईकोर्ट ने डीजीपी पंजाब सुरेश अरोड़ा को नोटिस जारी कर जांच के आदेश दिए हैं।
क्या था मामला
बरनाला के पंजाबी अखबार के पत्रकार राम सिंह कोमल पर जानलेवा हमला करके कुछ लोगों ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान सिविल अस्पताल बरनाला में उसकी मौत हो गई थी। मौत से गुस्साए मृतक के परिजनों ने अस्पताल में रोष धरना दिया था। शहर में रोष मार्च करके बाजारों में घूमकर बाकी हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग भी की थी।
पुलिस ने इस मामले में पहले से ही 11 हमलावरों पर केस दर्ज करके 5 आरोपी हरजिंदर सिंह उर्फ मिंटा, अवतार सिंह टीटन, कुलवंत सिंह राजी, बलवंत सिंह काका व मंगा सिंह गिरफ्तार कर रखा है जबकि 6 आरोपियों की तलाश अभी जारी है।
गौर हो कि गुरमुख सिंह चौहान निवासी बरनाला ने पुलिस को ब्यान दर्ज करवाया था कि उसका समधी राम सिंह कोमल पत्ती रोड पर स्कूटर पर जा रहा था कि वहां पर हरजिंदर सिंह उर्फ मिंटा, हमीर सिंह, राजू सिंह ललारी, गुरबचन सिंह, हरचरण सिंह बागी, कुलवंत सिंह राजी, मंगा सिंह, बलवंत सिंह काका, अवतार सिंह टीटन, गुरदेव सिंह पहाड़िया, बिट्टू सिंह सभी निवासी बरनाला व उनके साथ कुछ अज्ञात युवकों ने राम सिंह कोमल को घेर कर उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में राम सिंह कोमल गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल राम सिंह कोमल डीएमसी लुधियाना में उपचाराधीन है। तब पुलिस ने हमलावरों पर केस दर्ज किया था।