Edited By Updated: 28 Feb, 2017 11:45 PM
गत 4 वर्षों में लगभग 25 सरकारी कर्मचारियों को हरियाणा विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रि...
चंडीगढ़): गत 4 वर्षों में लगभग 25 सरकारी कर्मचारियों को हरियाणा विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। विजीलैंस ब्यूरो डाटा के अनुरूप 540 सरकारी कर्मचारी वर्ष 2012 व 2016 के बीच भ्रष्टाचार के लिए गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें से 114 कांस्टेबल से लेकर सब-इंस्पैक्टर रैंक के हरियाणा पुलिस कर्मी ही हैं।
एक वरिष्ठ विजीलैंस अधिकारी ने बताया कि 105 मामले पुलिस विभाग के कर्मियों के रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़े जाने के हैं। मुख्यत: रिश्वत दस्तावेजों में फेरबदल करने के लिए ली जाती है। इसके पश्चात बिजली विभाग के कर्मचारी भ्रष्टाचार करने के क्रम में दूसरे स्थान पर हैं परन्तु विजीलैंस ब्यूरो के पास अधिकांश शिकायतें पुलिस कर्मियों के लिए ही आती हैं।