Edited By Mohit,Updated: 13 Jan, 2020 05:17 PM
पट्टी से कांग्रेसी विधायक हरमिंदर सिंह गिल का विवादित बयान सामने आया है। दरअसल..........
तरनतारन (विजय कुमार): पट्टी से कांग्रेसी विधायक हरमिंदर सिंह गिल का विवादित बयान सामने आया है। दरअसल, विधायक गिल हरीके पत्तन में लोगों को संबोधन कर रहे थे। जहां विधायक साहिब बातों-बातों में इतने बह गए कि श्री दरबार साहिब के बारे में कुछ विवादित बोल गए। वीडियो वायरल होने के बाद हरमिंदर सिंह गिल को माफी मांगनी पड़ी।
यह वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का कहना था कि श्री दरबार साहिब लोग नतमस्तक होने आते हैं ना कि मछलियां देखने। माफी मांगने के बाद हरमिंदर सिंह गिल ने कहा कि उनके मन में दरबार साहिब के बारे में बहुत श्रद्धा है और वह लोगों के दिलों को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वह दरबार साहिब के बारे में ऐसा कुछ बोलना तो दूर, ऐसा सोच भी नहीं सकते। उनका कहने का मकसद सिर्फ यह था कि वह हरीके पत्तन को वर्ल्ड टूरिस्ट स्पाट बनाना चाहते हैं।