Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Dec, 2017 07:53 AM
हैप्पी हत्याकांड में पीड़ित परिवार द्वारा भूख हड़ताल की चेतावनी से घबराई पुलिस ने एक और आरोपी अजयपाल सिंह निहंग को आज गिरफ्तार कर लिया, जिससे पुलिस अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है।उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले बस्ती दानिशमंदां में हैप्पी की...
जालंधर (राजेश): हैप्पी हत्याकांड में पीड़ित परिवार द्वारा भूख हड़ताल की चेतावनी से घबराई पुलिस ने एक और आरोपी अजयपाल सिंह निहंग को आज गिरफ्तार कर लिया, जिससे पुलिस अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है।उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले बस्ती दानिशमंदां में हैप्पी की सरेआम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने केस में मुख्यारोपी रूप सहित करीब डेढ़ दर्जन युवकों को नामजद किया। 2 आरोपियों जसपाल व रवि को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पुलिस के पास रिमांड पर हैं। बीते दिन पुलिस की कारगुजारी से नाखुश पीड़ित परिवार ने प्रैस वार्ता में धमकी दी थी कि अगर मुख्यारोपी रूप व अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न हुई तो वे भूख हड़ताल करेंगे।
पीड़ित परिवार के बढ़ते दबाव से डरी पुलिस आज अचानक हरकत में आई और रूप के साथी अजयपाल सिंह निहंग को गिरफ्तार कर लिया। निहंग की गिरफ्तारी की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि अजयपाल निहंग से वारदात से जुड़े हरेक पहलू संबंधी गहराई से पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि अजयपाल निहंग के खिलाफ पहले भी थाना नम्बर-7 और पटियाला में आपराधिक केस दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी संबंधी कल खुलासा करने की संभावना है।