Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Oct, 2017 09:20 PM
सीमा सुरक्षा बल ने (बीएसएफ) देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले जवानों की याद में पंजाब फ्रटियर के जालंधर मुख्यालय पर ‘बीएसएफ हाफ मैराथन 2017’तथा‘रन फॉर फन’ का रविवार को आयोजन किया। बीएसएफ के 1854 जवानों के सर्वोच्च...
जालंधर: सीमा सुरक्षा बल ने (बीएसएफ) देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले जवानों की याद में पंजाब फ्रटियर के जालंधर मुख्यालय पर ‘बीएसएफ हाफ मैराथन 2017’तथा‘रन फॉर फन’ का रविवार को आयोजन किया। बीएसएफ के 1854 जवानों के सर्वोच्च बलिदान की याद में आयोजित इस दौड़ को बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के महानिरीक्षक मुकुल गोयल तथा अर्जुन अवार्डी हॉकी खिलाड़ी बलदेव सिंह ने स्थानीय बीएसएफ चौक से झंडी दिखा कर रवाना किया।
यह दौड़ दो वर्गों में आयोजित की गई जिसमें हाफ मैराथन में 21 किलो मीटर के लिए (केवल पुरूष वर्ग) में 83 तथा पांच किलोमीटर की रन फार फन में सभी वर्गों के 498 लोगों ने भाग लिया। हॉफ मैराथन बीएसएफ चौक से शुरू हो कर बीएसएफ के अश्वनी स्टेडियम में संपन हुई जहां गोयल तथा बलदेव सिंह ने उसका स्वागत किया। इस अवसर पर गोयल ने शहीदों के परिवारों को शाल देकर सम्मानित किया तथा विजेताओं को ईनाम बांटे जिसमें हॉफ मैराथन में सेना के सुलेमान प्रथम रहे जिन्हें 31 हजार रूपए का प्रथम ईनाम देकर सम्मानित किया गया। पंजाब पुलिस के जतिंदर सिंह दूसरे स्थान पर रहे जिन्हें 25 हजार रूपए का ईनाम दिया गया।
सेना के सचिन को तीसरे स्थान के लिए 21 हजार, प्रदीप यादव को चौथे स्थान के लिए 18 हजार रूपए, जतिंदर सिंह को पांचवा ईनाम 15 हजार रूपए, छठा ईनाम प्रवीण कुमार को 12 हजार रूपए, सातवां ईनाम हरपाल सिंह को दस हजार रूपए, आठवां ईनाम सुखदेव सिंह आठ हजार रूपए, नौवां ईनाम राम मलिक छह हजार रूपए तथा दसवां ईनाम प्रीत सिंह को पांच हजार रूपए दिया गया। रन फार फन में राजविंदर कौर और सुजीत सिंह प्रथम रहे जिन्हें पांच हजार रूपए, टविंकल तथा मक्ंिशदर सिंह को दूसरा ईनाम चार हजार रूपए, करिश्मा और अंकित को तीसरा ईनाम तीन हजार रूपए, पलकदीप और सर्वजीत को चौथा ईनाम दो हजार रूपए और प्रियंका और गुरविंदर सिंह को पांचवा ईनाम एक हजार रूपए दिया गया। दौड़ में हिस्सा लेने वालों में सबसे बुजुर्ग आदमपुर के 86 वर्षीय गुरबचन सिंह तथा सबसे छोटी आयु की नौ वर्षीय आस्था थी। आज अमृतसर, गुरदासपुर तथा अबोहर मुख्यालयों पर भी हाफ मैराथन का आयोजन किया गया।