दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात, इलाके में दहशत का माहौल

Edited By Kalash,Updated: 29 Jul, 2026 04:46 PM

gurdaspur theft in house

फतेहगढ़ चूड़ियां के वार्ड नंबर 5 में दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरी की घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): फतेहगढ़ चूड़ियां के वार्ड नंबर 5 में दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरी की घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर घर में दाखिल होकर करीब 20 तोले सोने के गहने और नकदी चोरी कर फरार हो गया। हैरानी की बात यह रही कि चोर ने घर के अंदर आराम से खाना-पीना भी किया और उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

मकान मालिक कुलदीप सिंह, उनकी पत्नी रंजीत कौर और बेटी हरप्रीत कौर ने बताया कि जब वे घर लौटे तो सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। चोरी का पता चलने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घर में लगे CCTV कैमरों में एक संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीरें कैद हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। SHO सुरिंदरपाल सिंह ने कहा कि CCTV फुटेज की ध्यान से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!