Edited By Anjna,Updated: 07 Jun, 2018 12:37 PM
अपने ससुराल घर पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी को सिटी पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस प्रमुख हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि गत रात्रि लगभग 9.30 बजे हमें किसी ने सूचित किया कि सरकारी कॉलेज रोड पर किसी ने बलजिन्द्र सिंह पुत्र रजिन्द्र...
गुरदासपुर (विनोद): अपने ससुराल घर पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी को सिटी पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस प्रमुख हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि गत रात्रि लगभग 9.30 बजे हमें किसी ने सूचित किया कि सरकारी कॉलेज रोड पर किसी ने बलजिन्द्र सिंह पुत्र रजिन्द्र सिंह के निवास पर फायरिंग की है जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए डी.एस.पी. कलानौर गुरबंस सिंह बैंस तथा सिटी पुलिस स्टेशन इंचार्ज शाम लाल को मौके पर भेजा गया।
इस संबंधी एस.एस.पी. ने बताया कि आरोपी गुरप्रताप सिंह पुत्र गुरइकबाल सिंह निवासी गांव आजमपुर का विवाह मनप्रीत पुत्री बलजिन्द्र सिंह के साथ वर्ष 2000 में हुआ था। उनका एक बेटा भी है परंतु कुछ कारणों से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था और मनप्रीत कौर इस समय अपने मायके घर रहती है।
गत रात्रि गुरप्रताप सिंह अपने ससुराल घर आया तथा गेट पर अपनी लाइसैंसी रिवॉल्वर से 6 गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी आरोपी के विरुद्ध धारा 336 तथा 25-54-59 शस्त्र एक्ट अधीन मामला दर्ज किया गया है और आज प्रात: गांव आजमपुर में छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।