गुरदासपुर: करंट लगने से सैनिक की मौत, एक माह की छुटटी पर आया था घर

Edited By Vaneet,Updated: 27 Jul, 2018 06:52 PM

gurdaspur death of the young man military

थाना भैनी मियां खान अर्तगत पड़ते गांव पत्ती जींदड़ के एक फौजी जवान की करंट लगने से मौत हो गई।  ....

काहनूंवान/गुरदासपुर(विनोद): थाना भैनी मियां खान के अर्तगत पड़ते गांव पत्ती जींदड़ के एक फौजी जवान की करंट लगने से मौत हो गई। 
 
जानकारी अनुसार फौजी जवान सुखदेव सिंह (24) पुत्र वरियाम सिंह आज अपने पिता के साथ कृषि का काम कर रहा था। इस दौरान सुखदेव सिंह जब ट्यूबवेल से पानी पीने लगा तो उसे बिजली का करंट लग गया। उसके पिता ने तुरंत उसे मिलिट्री अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां सुखदेव सिंह ने दम तोड़ दिया। बता दें कि सुखदेव सिंह दो साल पहले ही फौज में भर्ती हुआ था और अब जम्मू-कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में तैनात था। वह एक महीने की छुट्टी पर घर आया हुआ था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!