Edited By Vatika,Updated: 10 Jul, 2026 02:24 PM

इस समय सिविल अस्पताल गुरदासपुर के ब्लड़ बैंक में 25 यूनिट खराब हो जाने के कारण
गुरदासपुर(विनोद, हरजिंदर सिंह गोराया): इस समय सिविल अस्पताल गुरदासपुर के ब्लड़ बैंक में 25 यूनिट खराब हो जाने के कारण उन्हे कूड़े में फैंकने का मामला चर्चा में है। जबकि सोशल मीडिया पर कौई 200 यूनिट तथा कौई 250 यूनिट खराब होने की चर्चा है। इस संबंधी इक्कठी की गई जानकारी के अनुसार बीते दिनों सिविल अस्पताल गुरदासपुर के अंदर चल रहे ब्लड़ बैंक के कुछ ब्लड़ यूनिट बोतलों को अस्पताल मे कूड़े में पड़े देखा गया।
इस संबंधी शोर मचाना स्वाभाविक था। खून खराब होने संबंधी तरह तरह की चर्चा ने जोर पकड़ लिया तथा बिना किसी अधिकारित ब्यान के मामला प्रसारित होने लगा। जबकि जांच पड़ताल करने पर पाया गया कि मात्र 25 यूनिट ब्लड़ खराब हुआ था,जिसमें मानव को चढ़ाना मानव के जीवन से खेलने के समान था। क्या कहना है ब्लड़ बैंक अधिकारी डा.पूजा खोसला का:- इस संबंधी जब ब्लड़ बैंक अधिकारी डा.पूजा खोसला से बात की गई तो उन्होने बताया कि बीते दिनों ब्लड़ बैंक का एक फ्रिज खराब हो गया था। वह बाहर से तो टैम्परेचर ठीक बता रहा था जबकि अंदर टैम्परेचर भिन्न था।
जैसे ही खून को जमा हुआ पाया गया तो तुरंत इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। उनके आदेश पर खराब हुए 25 यूनिट को नष्ट किया गया था। उन्होने कहा कि यह जो 200 या 250 यूनिट खराब होने की बात की जा रही है वह पूरी तरह से निराधर है। उन्होने कहा कि जिस रात यह फ्रिज खराब हुआ उस रात ब्लड़ बैंक में मात्र 50 यूनिट ही ब्लड़ था।