जत्थेदार टोहड़ा का परिवार अकाली दल में शामिल

Edited By Vatika,Updated: 20 Apr, 2019 04:19 PM

gurcharan singh tohra join akali today

पंथ रत्न जत्थेदार गुरचरन सिंह टोहड़ा का परिवार आज शिरोमणि अकाली दल (बादल) में शामिल हो गया है। गत दिवस जत्थेदार टोहड़ा के दामाद हरमेल सिंह टोहड़ा और उनके पौत्र पूर्व चेयरमैन हरिन्द्र पाल सिंह टोहड़ा की सुखबीर सिंह बादल के साथ लंबी बैठक हुई थी।

पटियाला/रखड़ा (जोसन, राणा): पंथ रत्न जत्थेदार गुरचरन सिंह टोहड़ा का परिवार आज शिरोमणि अकाली दल (बादल) में शामिल हो गया है। गत दिवस जत्थेदार टोहड़ा के दामाद हरमेल सिंह टोहड़ा और उनके पौत्र पूर्व चेयरमैन हरिन्द्र पाल सिंह टोहड़ा की सुखबीर सिंह बादल के साथ लंबी बैठक हुई थी।

गत 2 महीनों से लगातार टोहड़ा परिवार सुखबीर सिंह बादल के संपर्क में है। इस संबंधी पहले भी 2 बैठकें हो चुकी थीं तथा अब आखिरी बैठक पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, चरनजीत सिंह रखड़ा और अन्य नेताओं की मशक्कत की बदौलत हुई है।जत्थेदार गुरचरन सिंह टोहड़ा परिवार का पंजाब में बड़ा जनाधार है।

किसी समय जत्थेदार टोहड़ा ने अलग अकाली दल बना कर भी चुनाव लड़े थे, उस समय अकाली दल को राज्य सत्ता से हाथ धोने पड़े थे। लगातार 28 वर्ष शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रहे जत्थेदार गुरचरन सिंह टोहड़ा का परिवार भी उनके दिखाए मार्ग पर चल रहा है।  जत्थेदार टोहड़ा कै. अमरेन्द्र सिंह को भी 1977 में 90 हजार 317 वोटों के साथ चुनाव हरा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने अपने इकलौते दामाद हरमेल सिंह टोहड़ा को उतारा था और पंजाब की रा’य सत्ता में कैबिनेट मंत्री भी बनाया था।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!