फर्जी दस्तावेजों के सहारे चल रहा था टैक्स चोरी का खेल, GST विभाग की जांच में खुली पोल, लुधियाना की 3 फर्मों पर केस दर्ज

Edited By Vatika,Updated: 09 Jun, 2026 09:18 AM

gst raid ludhiana

पंजाब में टैक्स चोरी करने वाले और फर्जी कागजात के सहारे सरकार को चूना लगाने वाले

लुधियाना, (राज): पंजाब में टैक्स चोरी करने वाले और फर्जी कागजात के सहारे सरकार को चूना लगाने वाले कारोबारियों के खिलाफ स्टेट टैक्स विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। लुधियाना के अलग-अलग वार्डों के टैक्स अधिकारियों की जांच में तीन बड़ी फर्मों द्वारा फर्जी तरीके से जीएसटी नंबर (GSTIN) हासिल करने का सनसनीखेज भंडाफोड़ हुआ है। अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने तीनों मामलों में अलग-अलग धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज कर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस और टैक्स विभाग के अधिकारी अब इन फर्मों के वित्तीय लेन-देन और इनके द्वारा की गई टैक्स चोरी के बड़े नेटवर्क को खंगालने में जुट गए हैं।

पहला मामला: शिमलापुरी की 'एम.के. ट्रेडर्स' का फर्जीवाड़ा
पहला मामला स्टेट टैक्स ऑफिसर (वार्ड नंबर 09, लुधियाना) की शिकायत पर दर्ज किया गया है। अधिकारियों को जांच के दौरान पता चला कि शिमलापुरी (#5335) स्थित फर्म M/S M.K Traders (GSTIN: 03CNAPM5011LIZC) ने रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी के सामने भौतिक तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया। इस फर्म के मालिक अभिषेक कुमार मिश्रा (पुत्र दिवाकर मिश्रा, निवासी मकान नंबर 564, भाई हिम्मत सिंह नगर, दुगरी सुआ रोड, लुधियाना) ने मनगढ़ंत और जाली दस्तावेज तैयार कर यह जीएसटी नंबर प्राप्त किया था। टैक्स विभाग की दरख्वास्त नंबर 1470-PC पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

दूसरा मामला: प्रभात नगर की 'पाल एंटरप्राइजेज' पर गिरी गाज
दूसरा मामला प्रभात नगर, ढोलेवाल इलाके का है। स्टेट टैक्स ऑफिसर (वार्ड नंबर 2, लुधियाना-1) की तरफ से भेजी गई शिकायत (दरख्वास्त नंबर 12029/B और 1472/PC) के आधार पर पुलिस ने M/s Pal Enterprises (GSTIN: 03LWSPS4404B1ZF) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह फर्म प्रभात नगर की गली नंबर 7, केबिन नंबर 2 (मकान नंबर 13589) से संचालित दिखाई गई थी। जांच में सामने आया कि इस फर्म ने भी टैक्स विभाग की आंखों में धूल झोंकने के लिए फर्जी तथ्यों का सहारा लिया और गैर-कानूनी तरीके से जीएसटी रजिस्ट्रेशन हासिल किया।

तीसरा मामला: 'वाहेगुरु इंडस्ट्रीज' ने भी किया बड़ा घोटाला
तीसरा मामला भी वार्ड नंबर 2 के स्टेट टैक्स ऑफिसर की जांच में ही सामने आया है। अधिकारियों ने प्रभात नगर (ढोलेवाल) की ही एक और फर्म M/s Waheguru Industries (GSTIN: 03GPLPP5070M1ZD, मकान नंबर 14906, गली नंबर 10) की गहनता से जांच की। जांच रिपोर्ट (दरख्वास्त नंबर 12028/B और 1471/PC) में यह खुलासा हुआ कि इस इंडस्ट्रीज ने भी सरकारी विभाग के सामने जाली दस्तावेज और गलत तथ्य पेश करके मनगढ़ंत तरीके से जीएसटी नंबर हासिल किया हुआ था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!