साल 2019: वतन के लिए शहीद हुए पंजाब के ये महान सूरमे

Edited By Sunita sarangal,Updated: 30 Dec, 2019 12:02 PM

great surges of punjab martyred

पंजाब की धरती फसलों के साथ शूरवीर योद्धा भी पैदा करती है। इस धरती पर रह रहे कई महान योद्धाओं ने देश की खातिर अपनी जानें कुर्बान कर दीं।

जालंधरः पंजाब की धरती फसलों के साथ शूरवीर योद्धा भी पैदा करती है। इस धरती पर रह रहे कई महान योद्धाओं ने देश की खातिर अपनी जानें कुर्बान कर दीं। 2019 जहां मीठी-कड़वी यादें छोड़ कर जा रहा है, वहीं पंजाब के कई जवान भी शहीद होकर अमर हो गए हैं। आज हम आपको उन महान शूरवीरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने साल 2019 में अपनी जान देश के लिए कुर्बान कर दी। 
PunjabKesari, great surges of Punjab martyred
शहीद मनिंदर सिंह 
दीनानगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में गुरदासपुर जिले के दीनानगर का रहने वाला शहीद मनिंदर सिंह शहीद हो गया था। सी.आर.पी.एफ. के जवानों की टुकड़ी ने सलामी देते हुए शहीद का अंतिम संस्कार सरकारी सम्मान के साथ किया था। शहीद मनिंदर सिंह की मां ने इस अवसर पर जहां 'भारत माता की जय' के नारे लगाऐ, वहीं 'पाक मुर्दाबाद' के भी नारे लगाए। शहीद मनिंदर सिंह की अर्थी को बड़ी बहन लवली ने कांधा दिया और छोटे भाई लवकिश सिंह ने अग्नि दी।
PunjabKesari, great surges of Punjab martyred
शहीद जैमल सिंह
मोगाः जम्मू के पुलवामा क्षेत्र में आतंकवादियों द्वारा किए गए आत्मघाती हमले में 44 सी.आर.पी.एफ. का जवान जैमल सिंह शहीद हो गया था। शहीद जैमल सिंह का अंतिम संस्कार मोगा जिले के गांव घलोटी खुर्द में सरकारी सम्मान के साथ किया गया। बता दें कि शहीद जैमल सिंह मन में देश भक्ति का जज्बा होने के कारण 23 अप्रैल 1993 को सी.आर.पी.एफ. में भर्ती हो गया था। उसने दिल्ली, आसाम, उधमपुर, जम्मू, मणिपुर, रांची आदि अनेक स्थानों पर अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाया।
PunjabKesari, great surges of Punjab martyred
शहीद सुखजिन्दर सिंह
तरनतारनः श्रीनगर के पुलवामा के अधीन आते अवंतीपुरा इलाके में आतंकवादियों से लोहा लेने जा रहा सी.आर.पी.एफ. का जवान सुखजिन्दर सिंह शहीद हो गया। शहीद सुखजिन्दर सिंह का अंतिम संस्कार जिला तरनतारन के गंडीविंड गांव में सरकारी सम्मानों के साथ किया गया। शहीद सुखजिन्दर को बचपन से ही शौक था कि वह सी.आर.पी.एफ. में भर्ती होकर देश की सेवा करने के साथ आतंकवादियों को सबक सिखाए। पढ़ाई के बाद वह 17 फरवरी 2003 में सी.आर.पी.एफ. की 76 बटालियन में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुआ, जिसने अपनी ट्रेनिंग उड़ीसा के भुवनेश्वर से हासिल की। 
PunjabKesari, great surges of Punjab martyred
शहीद कुलविन्दर सिंह
श्री आनन्दपुर साहिबः पुलवामा आतंकवादी हमले में देश की रक्षा करते हुए रूपनगर का जवान कुलविन्दर सिंह शहीद हो गया था। शहीद कुलविन्दर सिंह का अंतिम संस्कार रूपनगर के गांव रोली में सरकारी सम्मानों के साथ किया गया।
PunjabKesari, great surges of Punjab martyred
शहीद कर्मजीत सिंह
मोगा: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पड़ते सुन्दरबानी सैक्टर के कैरी बत्तल इलाके में कंट्रोल रेखा पर पाकिस्तान द्वारा फिर जंगबन्दी का उल्लंघन किया गया था, जिसका भारतीय फौज ने मुह-तोड़ जवाब दिया। जंगबन्दी दौरान पाक द्वारा की गई गोलीबारी में जवान कर्मजीत सिंह शहीद हो गया था। शहीद कर्मजीत सिंह का अंतिम संस्कार मोगा जिले के गांव जनेर में सरकारी सम्मानों के साथ किया गया था।
PunjabKesari, great surges of Punjab martyred
शहीद कुलदीप सिंह
अमृतसरः अमृतसर के जवान कुलदीप सिंह की ड्यूटी दौरान कारगिल में बर्फ के ढेर में दबने से मौत हो गई थी। शहीद कुलदीप सिंह 5 सिख रैजीमेंट में नायक के तौर पर सेवाएं निभा रहा था। जिला मजीठा के गांव कलेर बाला पाई में शहीद कुलदीप सिंह को सरकारी सम्मानों के साथ अंतिम विदाई दी गई। पिछले 16 साल से फौज में ड्यूटी निभा रहे शहीद कुलदीप सिंह अपने पीछे पत्नी पवनप्रीत कौर और 5 वर्षीय बेटे जसनूर प्रीत सिंह को छोड़कर चले गए। 
PunjabKesari, great surges of Punjab martyred
शहीद करमजीत सिंह
रोपड़ः दक्षिणी कशमीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों से मुकाबले करने के बाद वापसी समय अचानक गोली लगने से जवान करमजीत सिंह (24) शहीद हो गया था। शहीद करमजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी हाफीजाबाद तहसील श्री चमकौर साहिब का रोपड़ के गांव में सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद करमजीत दो बहनों का अकेला भाई था और वह 4 साल पहले ही फौज में भर्ती हुआ था।
PunjabKesari, great surges of Punjab martyred
शहीद सुखविन्दर सिंह
होशियारपुरः जम्मू-कश्मीर के बौदीपुरा और राजौरी जिलों में पाक द्वारा गत दिनों फायरिंग की गई थी, जिसका जवाब देते हुए भारतीय फौज का एक जवान सुखविन्दर सिंह शहीद हो गया था। शहीद सुखविन्दर सिंह पुत्र अविनाश सिंह तलवाड़ा गांव फतेहपुर तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर का रहने वाला था। जवानों की टुकड़ी ने सलामी देते हुए सरकारी सम्मानों के साथ उसका अंतिम संस्कार फतेहपुर में किया। शहीद भारतीय फौज की 18 जे.के. राइफल में अप्रैल 2017 में भर्ती हुआ था।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!