Edited By Vatika,Updated: 08 Mar, 2021 12:05 PM
बजट दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है।
चंडीगढ़ः पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की तरफ से आज पंजाब विधानसभा में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया जा रहा है। इस बजट में जहां 2022 चुनावों की झलक साफ़ नजर आई और लगभग हर वर्ग का ख्याल रखा गया, वहीं वित्त मंत्री की तरफ से महिलाओं के लिए भी इस बजट में बड़े ऐलान किए गए। बजट दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है।
वित्त मंत्री ने सदन में ऐलान किया कि पंजाब सरकार महिलाओं के लिए आशीर्वाद स्कीम जो कि पहले 21 हज़ार था को बढ़ा कर 51 हज़ार करने जा रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पंजाब की सभी सरकारी बसों में महिलाओं मुफ़्त सफ़र कर सकेंगी। साथ ही प्राइमरी में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। वहीं राज्य में बुढ़ापा पेंशन को दोगुना कर दिया गया है।