Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Aug, 2017 08:45 AM
थाना बाजाखाना के गांव रोमाना अजीत सिंह के गुरुद्वारा साहिब के फ्रिज में मीट रखने के मामले में ग्रंथी को गिरफ्तार किया गया है।
कोटकपूरा (नरिन्द्र): थाना बाजाखाना के गांव रोमाना अजीत सिंह के गुरुद्वारा साहिब के फ्रिज में मीट रखने के मामले में ग्रंथी को गिरफ्तार किया गया है।
भोला सिंह की ओर से पुलिस को दिए बयान के अनुसार कमेटी द्वारा भरपूर सिंह को ग्रंथी रखा हुआ है। गुरुद्वारा साहिब में निगरानी के लिए शाम 8 बजे से सुबह 5 बजे तक गांव के लड़के लगाए गए थे। रात को ग्रंथी भरपूर सिंह बाबा राज राम के डेरे से पाठ पढ़कर आया था। इस दौरान गांव के लड़के जब चाय बनाने के लिए फ्रिज से दूध निकालने लगे तो गुरुद्वारा साहिब के फ्रिज में एक बर्तन में बना हुआ मीट मिला। इस संबंधी भरपूर सिंह को पूछने पर उसने कहा कि मेरे कंधे में दर्द है, इसलिए मैंने रखा है। ग्रंथी भरपूर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।