Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jul, 2017 04:58 PM
गांव मती में एक नशेड़ी पोते ने अपने दादे का गला रेतकर हत्या कर दी। जानकारी अनुसार मनप्रीत सिंह उर्फ साधू अपने नशे के लिए अपने पिता और दादे से पैसों की मांग करता रहता था।
भीखी(तायल): गांव मती में एक नशेड़ी पोते ने अपने दादे का गला रेतकर हत्या कर दी। जानकारी अनुसार मनप्रीत सिंह उर्फ साधू अपने नशे के लिए अपने पिता और दादे से पैसों की मांग करता रहता था। बीती रात भी उक्त नौजवान नशे में घर आया औरअपने पिता से हाथापाई करने लगा। जब पारिवारिक मैंबर उसे छुड़ाने लगे तो मनप्रीत सिंह ने अपने दादे कौर सिंह को नीचे फैंककर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
भीखी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। एस.एच.ओ. परमजीत सिंह संधू ने बताया कि पुलिस ने मृतक कौर सिंह की पत्नी गुरनाम कौर के बयानों पर मनप्रीत सिंह उर्फ साधू के खिलाफ कत्ल का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। मनप्रीत सिंह कत्ल के बाद घटना स्थान से फरार हो गया।