राज्यपाल और कैप्टन ने श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व दी बधाई

Edited By Vaneet,Updated: 22 Nov, 2018 07:09 PM

governor captain guru nanak dev ji

पंजाब के राज्यपाल वी.पी बदनोर तथा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरू नानक देव के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामना तथा बधाई दी है। ....

चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल वी.पी बदनोर तथा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरू नानक देव के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामना तथा बधाई दी है। 

आज यहां जारी अपने बधाई संदेश में बदनोर ने कहा कि सिखों के प्रथम गुरू नानक देव का दर्शन सरबत का भला आज भी दुनिया में प्रासंगिक है। वर्तमान समय मेेंं उनके दिए गए उपदेश आज भी संसार को नई राह दिखाते हैं। विश्व इस वर्ष उस महान संत तथा पैगम्बर की 550वीं जयंती मना रहा है जिन्होंने 28 हजार किलोमीटर पैदल घूम घूमकर परमात्मा का संदेश दुनिया में फैलाया और लोगों को बताया कि सभी उस परमात्मा के बंदे हैं। 

उन्होंने मानवता के कल्याण, समानता और नारी सशक्तिकरण और महिलाओं के सम्मान पर बल दिया। उनकी शिक्षाएं इंसानों को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेंगी। कैप्टन सिंह ने गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर लोगों को शुभकामना देते हुए कहा कि गुरू जी का प्रेम, दयालुता, समानता, शांति और सभी धर्म जात-पात के लोगों में भाईचारे का संदेश लोगों को जीवन जीने का मार्ग दिखाता रहेगा। उन्होंने केन्द्र सरकार से प्रकाश पर्व पर चलने वाले समारोहों के लिए वित्तीय पैकेज की मांग की है। ये समारोह कल से शुरू हो रहे हैं। 

इस ऐतिहासिक मौके पर उनकी सरकार कई कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इनमें कुछ स्कीमों के तहत सुल्तानपुर लोधी में पिंड बाबे नानक दा स्थापित करना, गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी में नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ इंटरफेथ स्टडीका, बटाला में एक मैडीकल कालेज की स्थापना तथा पंजाब और जिन राज्यों में गुरू जी गए थे, उन्हें जोडऩे के लिए गुरु नानक देव मार्ग का निर्माण और गुरू जी से सम्बन्धित 47 स्मार्ट कस्बों/गांवों का विकास शामिल है।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!