Edited By swetha,Updated: 05 Nov, 2019 03:00 PM
पंजाब सरकार द्वारा 6 नवम्बर को पंजाब विधानसभा में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समॢपत प्रोग्राम करवाया जाएगा।
चंडीगढ़(भुल्लर): श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश वर्क को लेकर पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने विधानसभा का 6 नवम्बर को पंजाब विधानसभा में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशेष सत्र बुलाया। इस मौके पर प्रकाश पर्व को समर्पित प्रोग्राम करवाया जाएगा।
प्रोग्राम को प्रसिद्ध शख्सियतों द्वारा संबोधित किया जाएगा। विधानसभा के प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के राज्यपाल द्वारा 15वीं पंजाब विधानसभा को इसके विशेष (9वें) कार्यक्रम के लिए 6 नवम्बर को दोपहर बाद 2.30 बजे पंजाब विधानसभा हॉल, विधान भवन, चंडीगढ़ में बुलाया गया है।