Edited By swetha,Updated: 05 Sep, 2018 03:07 PM
एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले तेजिंदर पाल सिंह तूर पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा। कैंसर से लड़ रहे उनके पिता करम सिंह हीरो का सोमवार देर शाम निधन हो गया। इसी के चलते एथलीट तेजिंदर पाल का यह ख्वाब अधूरा रहा गया। करम सिंह का अंतिम संस्कार 6...
मोगाःएशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले तेजिंदर पाल सिंह तूर पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा। कैंसर से लड़ रहे उनके पिता करम सिंह हीरो का सोमवार देर शाम निधन हो गया। इसी के चलते एथलीट तेजिंदर पाल का यह ख्वाब अधूरा रहा गया। करम सिंह का अंतिम संस्कार 6 सितंबर को होगा।
मोगा जिले के गांव खोसा पांडो के रहने वाले करम सिंह हीरो वर्ष 2013 से बोन कैंसर से जूझ रहे थे। हालत ज्यादा बिगड़ने के बाद पांच दिन पहले उनको मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार शाम को उन्होंने वहीं अंतिम सांस ली। तेजिंदर पाल को 6 सितंबर को गांव आना था। यहां पूरी धूमधाम से उसका स्वागत किया जाना प्रस्तावित था। हालांकि, जब सोमवार को उन्हें पिता की हालत ज्यादा खराब होने के बारे में पता चला तो वह दिल्ली से मोहाली के लिए निकले।
अंबाला पहुंचने पर मां से बात हुई तो उन्होंने तेजिंदर पाल को अस्पताल नहीं पहुंचने की बजाए सीधे घर पहुंचने की बात कही। उनका कहना था कि डॉक्टर ने जवाब दे दिया है। अब तेरे आने के बाद ही तेरे पिता को दिल्ली लेकर चलेंगे। जैसे ही तेजिंदर पाल घर पहुंचे, उन्हें पता चला कि उनके पिता पहले ही दम तोड़ चुके थे। करम सिंह की मां यानि तेजिंदर पाल की दादी अपने छोटे बेटे गुरदेव सिंह, जो पंजाब पुलिस से रिटायर हो चुके हैं, के साथ अमरीका में ही रह रही हैं। अब वह गुरदेव के परिवार के साथ 6 सितंबर को गांव लौटेंगी, उसके बाद करम सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। तब तक के लिए उनके पार्थिव शरीर को यहां गांव सिंहांवाला के डेड हाउस में रखवाया गया है।